86

Nashe me armaan

त्रेहान पैलेस,

अभी- अभी अश्की को अपने पेट पर किसी का हाथ महसूस हुआ था, जिसे महसूस कर एक पल के लिए अश्की के दिल की धडकन जैसे रुक सी गई थी. उसकी सांसे गहरी होनी शुरू हो गई थी. अगले ही पल उसकी आंखों में नमी उतर आई, क्योंकि वह सुबह से अरमान का वेट कर रही थी, लेकिन अरमान नहीं आया था. अब शायद उसका इंतजार खत्म होने वाला था. इसी आस में अब उसने पलट कर पीछे की तरफ देखा, तो एक पल के लिए उसकी आंखें बडी हो गई.

उसके सामने इस वक्त अरमान नहीं आर्यन खडा था. आर्यन को अपने सामने खडा देख एक पल के लिए उसका दिल टुकडों में बिखर गया. क्योंकि उसे लग रहा था कि शायद उसके इम्तिहान की घडी अब खत्म हो गई है. अरमान घर पर वापस आ गया है. लेकिन अब आर्यन को अपने सामने देख अश्की की आंखों से आंसू फिर से बहने लगे थे. अब उसने दोबारा से पलट कर बालकनी की तरफ देखना शुरू किया. वहीं आर्यन जिस तरह से अश्की ने उसे इस वक्त इग्नोर किया था, वह गुस्से से उसके कंधे पर हाथ रखते हुए बोला, यह कौन सा तरीका है मुझे इग्नोर करने का. अब पति बनने वाला हूं मैं तुम्हारा, कुछ तो शर्म करो. कोई लिहाज नहीं, कोई शर्म नहीं है तुम्हें। उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अश्की हैरानी से उसकी तरफ देखने लगी कि आर्यन के बोलने का तरीका आज बेहद अजीब सा था. जब उसने आर्यन की आंखों में गौर से देखा, तो आर्यन की आंखें इस वक्त पूरी तरह से नशे में चढी हुई थी.

उसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे किसी भी वक्त वह वहीं पर गिर जाएगा, क्योंकि वह बिल्कुल भी होश में नहीं था. उसके मुंह से हद से ज्यादा इस वक्त शराब की स्मेल आ रही थी. तभी आर्यन लडखडाती हुई आवाज में बोला, तुम्हें मुझसे बात करने की तमीज नहीं है. जब देखो, उस अरमान के पीछे भागती रहती हो. पता भी है, कितना कमीना इंसान है वो. तुम्हें पता नहीं उसमें क्या दिखाई देता है. जब देखो, मान. मान. करती फिरती हो उसके पीछे. अरे, जो वह देता है, वह मैं भी तो दे सकता हूं. कभी मेरे साथ भी रात बिता कर देखो. उससे ज्यादा खुश करूंगा, उससे ज्यादा तुम्हें सेटिस्फाइड करूंगा। उसकी बात सुनकर अश्की को आर्यन से घिन सी महसूस होने लगी थी. उसे इस वक्त आर्यन पर इतना गुस्सा आ रहा था कि वह बता नहीं सकती थी. एक तो आर्यन के मुंह से आ रही शराब की बदबू उसे हद से ज्यादा परेशान कर रही थी और ऊपर से आर्यन खुद भी पागलों की तरह हरकतें कर रहा था. इस वक्त आर्यन के कदम पूरी तरह से लडखडा रहे थे.

वह आर्यन से पीछे- पीछे होने की कोशिश कर रही थी. जिस वजह से वह पूरी तरह से रेलिंग से लग चुकी थी. अब उसकी नजरें पीछे की तरफ थी, जहां से रेलिंग इतनी ऊंची थी कि अगर वह गिरती, तो उसे इतनी चोट तो लगती, शायद उसका हाथ पैर भी टूट सकता था. लेकिन आर्यन तो नशे में पागल ही हुए जा रहा था. वह अब अश्की की कमर पर हाथ रखते हुए बोला, चलो, आज मैं तुम्हें कुछ करने की कोशिश करता हूं. दोगी ना मुझे एक चांस, वैसे भी तो हमारी इंगेजमेंट होने वाली है कल और कुछ ही दिनों में हमारी शादी है. जो शादी के बाद होगा, वह आज कर लेते हैं। आर्यन की बात सुनकर अश्की की आंखें बडी हो गई. अगले ही पल उसने आर्यन को जोरदार तमाचा जड दिया. जिस वजह से आर्यन पीछे की तरफ पूरी तरह से लडखडा गया. इस वक्त उसने इतना नशा किया हुआ था कि जिस तरह से अश्की ने उसे थप्पड मारा था, उससे खुद को संभाला भी नहीं जा रहा था. अब वह किसी तरह पीछे दीवार से लगते हुए पागलों की तरह हंसते हुए बोला, अरे, इधर रह गया है, इधर भी जड दो. लेकिन आज रात तुम मेरी हो जाओ, जानेमन।

आर्यन की बात पर अब अश्की का चेहरा गुस्से से कांपने लगा. वह लगभग से दांत पीसते हुए बोली, आप यहां से दफा हो रहे हैं या मैं आपको धक्के मार के इस कमरे से बाहर निकालू। अश्की की बात पर आर्यन ने मुंह बनाते हुए कहा, इतना भी क्या भडक रही हो. होने वाला पति हूं तुम्हारा, अगर कुछ हो भी जाए, तो क्या ही फर्क पडता है. उस अरमान के साथ भी करती हो ना। आर्यन की बात सुनकर अश्की की आंखों में अब लगभग से नमी उतरने लगी थी. उसे आर्यन पर गुस्सा तो आ रहा था, लेकिन वह क्या ही उसे बोल सकती थी. क्योंकि वह तो नशे में इतना ज्यादा धुत हो चुका था कि उसे खुद ही समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या- क्या बोले जा रहा है.

आर्यन से वह बहस कर नहीं सकती थी. इसीलिए वह बालकनी से अंदर की तरफ जाने को हुई कि तभी आर्यन दोबारा से अश्की का हाथ पकडते हुए बोला, दे दो ना एक रात मुझे, उसके साथ भी तो कल रात थी ना. आज मेरे साथ रुक जाओ. क्या फर्क पड जाएगा? तुम जैसी लडकियां तो होती बिस्तर गर्म करने के लिए हो. कभी उसके साथ, तो कभी किसी के साथ। उसका इतना कहना था कि अश्की का गुस्सा और भी ज्यादा बढ गया. अगले ही पल, उसने एक और थप्पड आर्यन के गाल पर जड दिया. जिससे आर्यन वहीं पर जमीन पर गिर गया. जिस तरह से आर्यन जमीन पर गिरा था, गिरते ही उसकी आंखे पूरी तरह से बंद हो गई. इस वक्त आर्यन को देखकर अश्की की आंखों से आंसू और भी तेजी से बह रहे थे, क्योंकि आर्यन ने जो बात कही थी, उससे अश्की को बहुत ज्यादा हर्ट हुआ था.

लेकिन अब अश्की आर्यन को और नहीं देख सकती थी. इसीलिए उसे बालकनी में ही छोडकर वह बाहर की तरफ आई, क्योंकि अब उसका कमरे में सांस लेना तक मुश्किल होने लगा था. आर्यन की बातें ही कुछ ऐसी थी कि अश्की को अब घुटन महसूस हो रही थी. जिस वजह से वह बाहर आने को हुई कि तभी उसकी नजर दरवाजे से अंदर आ रहे अरमान पर गई. अरमान भी इस वक्त पूरी तरह से नशे में धुत हुआ पडा था.

अरमान को इस हालत में देखकर अश्की की आंखें बडी हो गई, क्योंकि अरमान जितना मर्जी पीता था, लेकिन इतनी कभी नहीं पीता था, जितनी आज पीकर आया था. अरमान के कदम लगभग से लडखडा रहे थे. वह अंदर की तरफ आ रहा था, तो उसकी आंखें भी लगभग से भारी हो रही थी. ठीक से उससे चला भी नहीं जा रहा था. वह अपनी इस वक्त टाई को ढीली करने की कोशिश कर रहा था. अभी वह लडखडाते हुए अंदर की तरफ आ ही रहा था कि तभी वह एक पिलर से जाकर लगा, जिससे वह गिरने को हुआ. इससे पहले वह गिरता, तभी अश्की भाग कर उसके पास आई और उसे कंधे से पकडकर संभाल लिया.

जैसे ही अश्की ने अरमान को संभाला, तो अरमान की नजर अश्की पर गई. जिस तरह से इस वक्त उसने अरमान को संभाला हुआ था, अरमान अब उसे देखकर व्यंग्य से हंसा और लगभग से उसे पीछे की तरफ झटकते हुए बोला, दूर रहो मुझसे, कमबख्त कितना हसीन ख्वाब हो तुम मेरी जिंदगी का. लेकिन यह ख्वाब अब मैं खुद ही पूरा नहीं होने देना चाहता. जब तुम्हें मुझ पर विश्वास ही नहीं है, तो दूर रहो मुझसे। अरमान की बात सुनकर एक पल के लिए अश्की का दिल तडप उठा. उसे अरमान के लिए अब हद से ज्यादा बुरा लगने लगा, क्योंकि वह जानती थी कि उसने अरमान को हद से ज्यादा हर्ट किया था. लेकिन वह कर भी क्या सकती थी. ऐसा लग रहा था, कोई ऐसी मजबूरी है, जिस वजह से वह बहुत ज्यादा मजबूर थी. मेरे ख्वाबों में भी आना बंद कर दो. सुबह से मुझे दिखाई दे रही हो. मुझे नहीं देखना तुम्हें। इतना कहते हुए एक बार फिर से खुद को संभालते हुए सीधा खडा हुआ और लडखडाते हुए कदमों से लिफ्ट की तरफ बढ गया. लेकिन इस वक्त उसके पैर जिस हिसाब से लडखडा रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह किसी भी वक्त गिर सकता है. उसको यूं देखकर अश्की का दिल जोरो जोरो से धक- धक करने लगा था.

अश्की अब एक बार फिर से तेजी से भागते हुए अरमान के पीछे आई. अगले ही पल उसका हाथ पकडने को हुई कि तभी अरमान एक बार फिर से झटका देते हुए बोला, कहा ना, दूर रहो मुझसे. जब देखो, खयालों में भी मेरे पीछे- पीछे घूमती रहती हो. मुझे नहीं तुम्हें देखना. जो तुमने आज किया है, मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा। इतना कहते हुए अब लगभग से वह लिफ्ट तक पहुंच चुका था. जिस तरह से अश्की को उसने झटका था, अश्की पीछे पिलर से जाकर लगी थी. जिससे एक पल के लिए उसकी हल्की सी आह निकल गई थी. लेकिन जब अरमान ने यह बात कही कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगा, उसकी बात सुनकर अश्की की आंखों में नमी उत्तर आई थी. उसे अपने अंदर कुछ टूटता हुआ महसूस हो रहा था. वही अरमान अब पूरी तरह से लिफ्ट में आया और अगले ही पल उसने लिफ्ट का बटन दबाया. अरमान के लिफ्ट का बटन दबाते ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा. लेकिन इससे पहले लिफ्ट का दरवाजा बंद होता, अश्की तेजी से भागते हुए लिफ्ट के अंदर आ गई. अब वह एक बार फिर से अरमान के सामने थी.

अब उसे यूं देखकर अरमान गुस्से से बोला, मतलब बहुत ढीठ किस्म की होना तुम, अगर इतनी ही फिक्र है, तो सुबह ऐसा क्यों बोला. अगर इतना ही मुझसे इश्क है, तो क्यों मुझे खुद से रुसवा करती हो. वैसे हर वक्त कहती रहती हो कि तुम यह बर्दाश्त नहीं कर सकती कि मैं तुमसे गुस्सा हूं. लेकिन काम भी वैसे करती हो कि मैं तुमसे गुस्सा रहूं. अब मैं मानने वाला नहीं हूं, चाहे कुछ भी हो जाए. तुम चाहे जितना मनाने की कोशिश कर लो, मुझे तुमसे बात ही नहीं करनी है। इतना कहते हुए लगभग से मुंह फूलाते हुए उसने अपना चेहरा दीवार की तरफ कर लिया था. एक पल के लिए अरमान की ऐसी बच्चों जैसी हरकतें देखकर अश्की तो उसकी तरफ देखते ही रह गई.

आज सुबह से जब अश्की ने सगाई के लिए हां की थी, तो अरमान सुबह से ही घर से बाहर निकला हुआ था. उसने एक बार भी अश्की के बारे में किसी से नहीं पूछा था, जबकि जावेद भी हैरान था कि अरमान इस कदर अश्की से खफा था कि वह उसकी बात तक नहीं कर रहा था. जबकि गौरव को वह बुरी तरह से सबक सिखा कर आया था. लेकिन अश्की की तरफ वह देखने को भी तैयार नहीं था. कुछ ही देर में वह दोनों अरमान के फ्लोर पर पहुंच चुके थे. अरमान अब अपने लडखडाते हुए कदमों से लगभग से फ्लोर पर जाते हुए अपने शूज रिमूव कर रहा था. उस फ्लोर पर धीरे- धीरे कर अरमान के शूज कभी कहीं बिखर रहे थे, कभी उसकी सॉक्स बिखर रही थी, तो कभी उसकी जैकेट जमीन पर गिरी हुई थी. धीरे- धीरे कर ऐसे ही वह कमरे की तरफ आता रहा और अपने सारे कपडे रिमूव करता रहा. दूसरी तरफ अश्की, जो कि अभी भी लिफ्ट में खडी थी, इसकी आंखों में आंसू थे. वह अरमान की बातें सुनकर ही सुन्न रह गई थी कि अरमान उसकी तरफ देखना भी नहीं चाहता. इस हद तक गुस्सा है कि उससे कोई बात नहीं करना चाहता.

यह चीज उसे और भी ज्यादा हर्ट कर रही थी. लेकिन अब उसने अपने कदम बाहर की तरफ बढाए, तो उसकी नजर फर्श पर गई, जहां पर जगह- जगह अरमान के कपडे बिखरे पडे थे. उन कपडों को देखकर अश्की की आंखें हैरत से फैल चुकी थी. दरवाजे तक आते- आते अरमान की पेंट तक जमीन पर ही पडी थी. अब अश्की का दिल जोरो जोरो से धडकने लगा.

दूसरे ही पल अश्की ने दरवाजा खोला, तो सामने का नजारा देखकर एक पल के लिए उसकी धडकन स्किप हो गई. क्योंकि अरमान पूरी तरह से बेलिबास सामने बिस्तर पर लेटा हुआ था. इस वक्त उसके बदन पर कुछ भी नहीं था. वह जिस तरह से बिस्तर पर लेटा हुआ था, उसे देखकर अश्की को कुछ- कुछ होने लगा था. वही अरमान अब बिस्तर पर लेटे ही अपनी आंखें बंद कर गहरी नींद में जैसे जा चुका था. उसको यूं देखकर अश्की के चेहरे पर परेशानी झलकने लगी थी कि वह कैसे अरमान को इस तरह से सोता हुआ छोडकर जा सकती थी. इसीलिए उसने अपने कदम अरमान की तरफ बढा दिए. जैसे ही वह अरमान के करीब आई, अरमान ने उसका हाथ पकड कर उसे बिस्तर पर गिरा दिया. अगले ही पल, पूरी तरह से उसके चेहरे पर झुक गया और झुकते हुए उसकी आंखों में देखकर बोला,

सच बताऊं, तुमसे नफरत हो रही है आज मुझे, लेकिन फिर भी यह दिल है ना कि तुमसे नफरत करने को तैयार नहीं हो रहा. दिमाग कह रहा है कि तुम्हें हमेशा के लिए छोड दूं. लेकिन दिल, दिल अभी भी तुम पर आकर ठहर रहा है.

क्योंकि तुम इस अरमान त्रेहान के काबिल ही नहीं हो. आज तक अरमान त्रेहान किसी से नहीं हारा, लेकिन तुमने, तुमने तो अरमान त्रेहान का वह हाल किया है कि अरमान त्रेहान पूरी तरह से हार चुका है। इस वक्त जिस तरह से अश्की उसके नीचे लेटी हुई थी, उसकी आंखों में भी नमी उत्तर आई थी. उसे अरमान के लिए काफी ज्यादा हर्ट फील हो रहा था. क्योंकि सच ही तो था, इस वक्त अरमान जो फील कर रहा था, सिर्फ और सिर्फ अश्की की वजह से ही था.

तभी अरमान उसके बगल में लेटते हुए बोला, लेकिन अब अरमान त्रेहन वह बनेगा, जो वह बनना चाहता है. पत्थर दिल, मै तुम्हारे लिए पिघलने लगा था, लेकिन अब नहीं पिंघलूंगा. अब मुझे तुमसे नफरत है नफरत, क्योंकि तुम सिर्फ नफरत के काबिल हो। इतना कहते हुए उसने लगभग से अश्की की तरफ धक्का देते हुए उसे दूसरी तरफ खिसका दिया. जिससे अश्की का दिल धडकना ही छोड गया. वहीं अरमान अब लगभग से आंखें बंद करते हुए धीरे- धीरे बडबडाया. मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा. तुम सिर्फ मेरी नफरत के काबिल हो, सिर्फ नफरत. आई हेट You अश्की अरोडा.

इतना कहते हुए अरमान लगभग से सो चुका था. उसे यूं सोता हुआ देखकर अश्की अब और भी ज्यादा हर्ट हो रही थी. लेकिन अब उसने किसी तरह खुद को संभाला और गहरी सांस लेकर अरमान को पूरी तरह से बेलिबास देखते हुए वार्डरोब की तरफ बढ गई. उसे तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि अरमान Night सूट में क्या पहनेगा. लेकिन कुछ सोचते हुए उसने एक पजामा और एक अलग ही रंग की कमीज उठाकर अरमान को कपडे पहनाना शुरू कर दिए.

कुछ ही पलों में उसने अरमान को कपडे पहना दिए थे. भले ही उसने अरमान को कपडे पहना दिए थे, पर अब उसे वहां से निकलना था. वह यहां पर रात नहीं रुक सकती थी. क्योंकि अगर अरमान को होश आ जाता, तो हो सकता था कि अश्की को अच्छा खासा अब सबक सिखाता. क्योंकि इस वक्त वह हद से ज्यादा अश्की से गुस्सा था. इसीलिए वह जल्दी से वहां से खिसकने को हुई कि तभी अरमान ने उसका हाथ पकड कर उसे बिस्तर पर गिरा लिया और देखते ही देखते अपना चेहरा उसकी गर्दन में डालकर गहरी नींद में चला गया.

To be continue.

Write a comment ...

Write a comment ...