84

Bebasi

त्रेहान पैलेस,

अश्की अपनी बडी- बडी आंखों से अरमान को देख रही थी. जिसने ब्लैंकेट के अंदर से उसकी कमर पर अपना हाथ रखा हुआ था और उसका मुंह खुला का खुला रह गया था. क्योंकि इतनी देर से अरमान उसकी बातें सुन रहा था. यह चीज सोचकर ही उसे कुछ- कुछ होने लगा था कि पता नहीं अरमान उसके बारे में क्या ही सोच रहा होगा. वही उसे अपनी गहरी नजरों से देखते हुए उसने अगले ही पल करवट ली और अश्की पूरी तरह से उसके नीचे आ चुकी थी. दोनों के चेहरे इस कदर पास थे कि अब अरमान ने अपने होंठ उसके गर्दन पर रखे, तो अश्की की आंखें खुद ब खुद बंद हो गई. एक पल के लिए उसकी सिसकी उसके होठों से निकल चुकी थी.

जिस तरह से अरमान उसकी गर्दन को चूम रहा था, अश्की का दिल जोरो जोरो से धडक रहा था. लेकिन अब उसकी आंखें पूरी तरह से बंद हो गई थी. वही अरमान ने अब उसके कंधे से होते हुए अपना हाथ उसके हाथ की उंगलियां में उलझा लिया था. साथ ही साथ उसकी गर्दन को Kiss करते हुए बेहद सेडक्टिव वे में बोला, तुम्हें सचमुच में मै मासूम लगता हूं. तुम्हें नहीं लगता कि तुम एक पत्थर दिल को मासूम बोल रही हो। इतना कहते हुए लगभग से एक बार फिर से उसके गले को चूमने लगा था.

जिस तरह से अरमान ने अपनी बात कही थी, एक पल के लिए अश्की को अपनी जान सूखती हुई महसूस हो रही थी. वह अपने सूखे हुए होठों को तर करते हुए बोली, वो वो वो मै वो.

अश्की के मुंह से कोई जवाब नहीं निकल रहा था, लेकिन अरमान पूरी तरह से उसकी गर्दन को चूमे जा रहा था और साथ ही साथ उसके हाथ दोबारा से अश्की के बदन पर चलने लगे थे. जिसे महसूस कर अश्की की सांस और भी गहरी होनी शुरू हो गई थी. वह धीमे से बोली, मुझे, मुझे अपने कमरे में जाना है. अगर किसी ने देख लिया। अभी वह बोल ही रही थी कि तभी बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी. जैसे कोई जोर- जोर से चिल्ला रहा हो और उस आवाज को सुनकर अरमान के होठों के कोने मुड चुके थे.

वही अश्की की हालत तो और भी खराब होने लगी थी, क्योंकि यह कोई और नहीं, बल्कि प्रियंका थी. जो की हाल में खडी जोर- जोर से अश्की को आवाज लगा रही थी. प्रियंका की आवाज सुनकर अश्की की सांस जैसे रुकने को हो गई थी. उसे अब और भी ज्यादा डर लगने लगा था कि अब पता नहीं आगे क्या होने वाला है. वह अपनी डरती हुई नजरों से अरमान की तरफ देख रही थी. जिसके चेहरे पर अभी भी कोई भाव नहीं था. अब वह दोबारा से अश्की की गर्दन को चूमने लगा था. उसे तो जैसे इस चीज से कोई खास फर्क पडता ही नहीं था कि कोई उसके बारे में क्या सोच रहा है, क्या नहीं.

वहीं दूसरी तरफ हाल में लगभग से प्रियंका चिल्लाए जा रही थी. उसका चिल्लाना सुनकर घर के सभी मेंबर्स बाहर की तरफ आ चुके थे. वही नियति जी अब प्रियंका को देखकर अपनी आई रोल करते हुए बोली, यह तो अब नॉर्मल हो चुका है यहां पर हर किसी का चिल्लाना, आए दिन तो यहां पर तमाशा लगता रहता है। जैसे ही उसने यह बात कही, तो प्रियंका दांत पीसकर बोली, अपना मुंह बंद रखो. मैं तुमसे कोई बात नहीं कर रही हूं. कहां है वह कुत्तिया, जो रात को मेरे पति को अपने ऊपर चढाई बैठी थी। कहते हुए वह लगभग से चिल्लाते हुए बोली, बाहर निकलो, अश्की।

अभी वह बोल ही रही थी कि तभी अरमान के फ्लोर की लिफ्ट नीचे की तरफ आकर रुकी. उसमें से अश्की बाहर निकली, लेकिन अरमान उसमें अभी नहीं था. वहीं प्रियंका अब उसकी तरफ आई और अगले ही पल उसकी बाह को कसकर पकडते हुए लगभग से खींचते हुए अश्की को बीच हाल में लाकर खडा कर दिया. फिर उसे गहरी नजरों से देखते हुए बोली, कल रात को तुम कहां थी? उसकी बात सुनकर अश्की ने अपनी आंखें कसकर बंद कर ली, क्योंकि कहीं ना कहीं वह जानती थी कि प्रियंका उसे जानबूझकर एंब्रेस फील करवाना चाहती है. अब वह एंबर्रासिंग फील करवाने के लिए वह कहां तक जाएगी, यह तो अब अश्की के लिए झेलना भी मुश्किल होने वाला था.

वह लगभग से सबके सामने चिल्लाते हुए बोली, कल रात कहां थी तुम? तभी रोहिणी जी, जो कि पीछे की तरफ से यह बातें सुन रही थी, वह आगे की तरफ आई और प्रियंका की तरफ उंगली पॉइंट करते हुए बोली, अपनी जुबान संभाल के बात करना, बेटी है वह मेरी और तुम किसी से ऐसी बात नहीं कर सकती हो, समझी. होगी तुम कनाडा की लडकी, लेकिन मेरे लिए तुम कुछ भी नहीं. इसलिए दूर रहो मेरी बेटी से। वहीं दूसरी तरफ जानवी जी भी यह चीज देख रही थी. उन्हें भी प्रियंका का अश्की को इस तरह से खींचना अच्छा नहीं लगा था. वहीं प्रियंका अब लगभग से रोहिणी जी को पीछे की तरफ धक्का देते हुए बोली, आप पीछे हो जाइए. जरा इस कुत्तिया को तो मैं बताती हूं। अभी वह बोल ही रही थी कि तभी अश्की आगे की तरफ आई और जो हाथ प्रियंका ने रोहिणी जी को धक्का देने के लिए यूज किया था, उसी हाथ को पकडकर उसने मरोड कर पीछे की तरफ लगाते हुए दांत पीसकर बोली, तुम्हें जो बात करनी है, मुझसे करो. मेरी अम्मा को हाथ लगाया ना, तो तुम्हारे हाथ का वह हस्र करूंगी कि तुम सोच नहीं पाओगी. ऐसी जगह घुसाऊंगी ना कि तुम्हारी सात पुस्ते भी याद रखेंगी। उसकी बात सुनकर प्रियंका की आंखें बडी हो गई.

दूसरी तरफ रेलिंग पर खडा अरमान यह चीज देख रहा था और अश्की का यह रूप देखकर जैसे उसे बहुत ज्यादा मजा आ रहा था. इस वक्त उसने हाथ में एक कांच का गिलास पकडा हुआ था, जिसमें रेड Color की वाइन थी, जो वह पी रहा था. अब उसे पीते हुए ही वह लिफ्ट के थ्रू नीचे की तरफ आया. वही अश्की अब लगभग से उसे पीछे की तरफ धक्का देते हुए बोली, तुम्हें जो बात करनी है, मुझ तक रखो. मेरी अम्मा तक मत जाओ, समझी तुम।

दूसरी तरफ नियति जी भी आंखें फाडे अश्की की तरफ ही देख रही थी. आखिर अश्की कैसे प्रियंका से बात कर रही थी. आज पहली बार वह भी अश्की का यह रूप देख रही थी. अब वह अश्की के बिल्कुल सामने आकर खडी हुई. नियति जी को इस तरह से देखकर अश्की का रंग एक पल के लिए पीला पड गया. यह चीज अरमान ने भी नोटिस की थी. जिस वजह से उसकी पकड अपनी वाइन के गिलास पर कस चुकी थी. लेकिन फिलहाल के लिए वह चुप था, क्योंकि उसे नियति जी को भी सजा देनी थी और सजा देने के लिए अभी के लिए वह चुप बैठा हुआ था, क्योंकि उसने कुछ सोच रखा था.

वहां पर लगभग से सब इस वक्त हाल में खडे थे. वास्तव जी, नियति जी, दूसरी तरफ आर्यन भी हैरानी से अश्की को देख रहा था. उसने कभी भी अश्की को इस तरह से नहीं देखा था. तभी प्रियंका अब रोहिणी जी की तरफ आई और बोली, क्या कहा तुमने, तुम्हारी अम्मा को हाथ ना लगाऊं. नहीं लगाऊंगी, पर तुम्हारी अम्मा को तुम्हारी करतूत तो बताऊं। उसकी बात सुनकर अश्की का रंग पूरी तरह से उड चुका था. वह नहीं चाहती थी कि रात का हुआ सब प्रियंका अम्मा के सामने बोले. उसकी आंखों में लगभग से नमी उतरने लगी थी. लेकिन प्रियंका को इस चीज से जैसे कोई लेना- देना ही नहीं था. वह अब रोहिणी जी की तरफ देखने लगी, जिसके चेहरे पर इस वक्त सवालिया एक्सप्रेशन थे. वह अब प्रियंका की तरफ देखते हुए बोली, जो बोलना है, साफ- साफ कहो. हमारी बच्ची कुछ भी गलत नहीं कर सकती. हमें अपनी बच्ची पर पूरा भरोसा है।

रोहिणी जी की बात सुनकर प्रियंका व्यंग्य से हंसी और बोली, तो संभाल कर रखिए अपनी फूल से बच्ची को, कल रात वह मेरे पति के साथ गुलशरे उडा रही थी. उसके बेड पर उसे सेटिस्फाइड कर रही थी. एक कुत्तिया की तरह उसके बिस्तर पर उसका बिस्तर गर्म कर रही थी। जैसे ही उसने यह बात कही, एक जोरदार तमाचा रोहिणी जी ने प्रियंका के गाल पर जड दिया. इस बार प्रियंका के जबडे पूरी तरह से कस गए. वह अगले ही पल रोहिणी जी को कुछ कहने को हुई कि तभी अश्की बीच में आकर बोली, मैंने तुम्हें पहले भी कहा है, मैं हाथ तोडने का दम रखती हूं. अगर मेरी अम्मा पर कोई उंगली उठाता है तो।

दूसरी तरफ प्रियंका दांत पीसकर बोली, अगर इतना ही अपनी बेटी पर यकीन है, तो पूछिए इसे कि कल रात क्या कर रही थी, कहां थी यह? उसकी बात सुनकर रोहिणी जी ने अब अश्की की तरफ देखा. वही नियति जी तो अब सारी बात समझ चुकी थी कि आखिर क्यों प्रियंका इस तरह से चिल्ला रही थी. वही रोहिणी जी ने अब अश्की का हाथ पकडा, तो अश्की की आंखें हैरत से फेल गई. दूसरी तरफ अरमान तो सिर्फ इस चीज का तमाशा देख रहा था कि आखिर हो क्या रहा है.

रोहिणी जी अब अश्की के गाल पर हाथ रखते हुए बोली, कहां थी तू कल रात? तूने कहा आर्यन से तुझे शादी करनी है, मैं चुप कर गई. मैं मान गई. लेकिन मुझे यह बता, क्या यह जो बोल रही है, वह सच है। इतना कहते हुए रोहिणी जी की आवाज बेहद सख्त थी. क्योंकि अब वह उस रिश्ते को मान चुकी थी. जिसकी वजह थी, अश्की का अरमान को तलाक देना. अगर अश्की ने अरमान को तलाक दे ही दिया था, तो रात को अरमान के पास जाने का मतलब ही क्या था. अब जिस तरह से वह अरमान के कमरे से आ रही थी, तो उससे भी रोहिणी जी को अच्छा नहीं लग रहा था. रोहिणी जी की बात पर अश्की पूरी तरह से खामोश हो चुकी थी. वह अब अपनी नजरें पूरी तरह से झुकाते हुए हां में सिर हिलाने को हुई कि तभी एक जोरदार तमाचा रोहिणी जी ने अश्की के गाल पर जडना चाहा कि तभी अरमान, जो कि अपनी वाइन का गिलास पकडे साइड पर खडा था. वह चिल्लाते हुए बोला, dont you dare बडी मॉम, उसे हाथ मत लगा देना।

अरमान की इतनी भयानक चीख सुनकर रोहिणी जी का हाथ हवा में ही रह गया. लेकिन अब रोहिणी जी की आंखों में नमी तैरने लगी थी. वह अश्की की तरफ देखते हुए बोली, मुझे तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. अगर तुम्हें अरमान के साथ ही रहना था, तो तुमने उसे तलाक भी क्यों दिया. मैं तो पहले ही अरमान को बहुत ज्यादा पसंद करती हूं. लेकिन तुमने तुमने क्या किया अश्की, तुमने फिर से मुझे धोखा दिया. अरमान के साथ ही रहना है ना, तो रहो. मुझे कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन यह जो तुमने किया है ना, यह गलत है. वह अब किसी का मंगेतर है. तुम ऐसे किसी के साथ रात नहीं बिता सकती. तुमने तो मेरी। इतना कहते हुए वह अब अश्की से नजर तक नहीं मिला पा रही थी. लेकिन अब वह रोते हुए अश्की की आंखों में देखते हुए बोली, मुझे साफ- साफ बताओ, तुम चाहती क्या हो? आज शाम तुम दोनों की इंगेजमेंट है आर्यन और तुम्हारी, मुझे यह बताओ कि तुम आर्यन से इंगेजमेंट करना चाहती हो।

रोहिणी जी की बात सुनकर अश्की पूरी तरह से स्तब्ध रह गई थी. उसने एक नजर अरमान की तरफ देखा, जो अभी भी उसे गहरी नजरों से देख रहा था. इस वक्त अरमान ने अपनी कमर पर टॉवल लपेट रखा था. उसकी हालत देखकर ही सबको अंदाजा हो चुका था कि अश्की और उसके बीच क्या चल रहा होगा. दूसरी तरफ आर्यन के भी जबडे पूरी तरह से कसे हुए थे. इस वक्त वह अपनी गुस्से भरी नजरों से अश्की हो घूर रहा था.

तभी नियति जी उसके सामने आकर खडी हुई और बोली, करेगी ना यह सगाई, क्यों नहीं करेंगी. करोगी ना तुम अश्की आर्यन से सगाई। इतना कहते हुए नियति जी की आवाज बेहद गहरी थी. नियति जी की आवाज सुनकर अश्की का ध्यान, जो कि अरमान की तरफ था, वह पूरी तरह से टूट चुका था. वही नियति जी ने अब तक अश्की का हाथ पूरी तरह से पकड लिया था और अपने हाथ में पकडकर दबा रही थी. जिस तरह से वह हाथ दबा रही थी, अश्की को अपने हाथ में दर्द महसूस हो रहा था. लेकिन फिलहाल के लिए वह कुछ नहीं बोल रही थी.

एक बार फिर से वह दांत पीसकर बोली, बताओ ना तुम बेटा, बोल क्यों नहीं रही हो? तुम आर्यन से इंगेजमेंट करना चाहती हो ना। इस बार नियति जी के जवाब पर अश्की की आंखों से लगभग से आंसू उतरने लगे थे. दूसरी तरफ रोहिणी जी बीच में आई और लगभग से नियति जी का हाथ अश्की के हाथ से हटाते हुए बोली, मुझे अपनी बच्ची से खुद बात करनी है, आपकी जरूरत नहीं है बीच में। जिस तरह से रोहिणी जी ने नियति जी का हाथ अश्की के हाथ से हटाया था, एक पल के लिए नियति जी का चेहरा गुस्से से कांपने लगा था. लेकिन फिलहाल के लिए उसकी नजरें अश्की पर गहरी हो चुकी थी.

इस वक्त नियति जी का दिमाग पूरी तरह से खराब हो चुका था. अगर अश्की ने आर्यन से शादी करने से मना कर दिया, तो अनर्थ होने वाला था. यही सोच सोच कर नियति जी का दिमाग घूम रहा था. उसने अब वास्तव जी की तरफ देखा, जिनके चेहरे का रंग पहले ही उडा हुआ था. इस वक्त सभी की नजरे अश्की पर थी और अश्की की नजरे रोहिणी जी पर थी. तभी रोहिणी जी उसके गाल पर हाथ रखते हुए बोली, बता बेटा, क्या चाहती है तू, अपने दिल की सुन, जो तेरा दिल कहता है, वह सुन। वही प्रियंका गुस्से से दांत पीसते हुए बोली, तुझे जो करना है, कर, लेकिन मेरे पति पर Door मत डाल, समझी. आज हमारी सगाई है। प्रियंका की बात पर अरमान ने कुछ नहीं कहा. जिस वजह से अश्की को अपने दिल में तकलीफ महसूस हो रही थी. जब प्रियंका ने यह बात कही कि उसकी सगाई है, तो अरमान मना भी तो कर सकता था. लेकिन अरमान ने ऐसा कुछ नहीं कहा. मतलब कि अरमान प्रियंका से सगाई करने वाला था.

इसी चीज से अश्की का दिल पूरी तरह से टूटने लगा था. अब उसकी नजर एक बार फिर से नियति जी पर गई, जो उसे आंखें निकाल कर देख रही थी. इस वक्त उनकी आंखें जो कुछ बयां कर रही थी, वह शायद अश्की ही जानती थी. जिसे देखकर अश्की का रंग एक बार फिर से फीका पडने लगा था. तभी अश्की ने अपना चेहरा पूरी तरह से नीचे की तरफ झुकाया और गहरी सांस लेकर बोली, जी अम्मा जी, हम सगाई करेंगे. कोई सगाई टूटने वाला भी नहीं है। जैसे ही उसने यह कहा, तभी पीछे से कुछ टूटने की आवाज आई. अरमान के हाथों में गिलास, जोकि उसके हाथ में ही चकनाचूर हो चुका था. अब वह अपनी लाल आंखों से सामने खडी अश्की को देख रहा था. देखते ही देखते अब वह वहां से पलटा और अपने फ्लोर पर जा चुका था. लेकिन अश्की पूरी तरह से उसके घाव को देखकर तडप उठी थी. दूसरी तरफ एक पल के लिए अम्मा के हाथ हवा में ही रह गए. अगले ही पल उनकी आंखों में नमी उतर आई. उसे आशिका से यह उम्मीद नहीं थी. दूसरी तरफ नियति जी के चेह

रे पर डेविल स्माइल आ गई.

To be continue.

Write a comment ...

Write a comment ...