51

Maan mai apke liye kuch nahi

त्रेहान पैलेस,

अभी- अभी गौरव ने अश्की की मांग भरी थी. अगले ही पल, वहां पर लाइट चली गई थी. जैसे ही गौरव ने अश्की की मांग भरी, अगले ही पल अश्की जोरों से चिल्ला उठी और दूसरे ही पल वहां पर एक गन शॉट भी हुआ. पूरी तरह से अंधेरा हो जाने की वजह से जिस तरफ से गन शॉट हुआ था, उस तरफ साफ नहीं देखा जा सकता था. लेकिन अगले ही सेकंड वहां पर दोबारा से रोशनी हो चुकी थी और लाइट्स हर तरफ जगमगाने लगी थी.

जैसे ही रोशनी हुई, तो वहां पर खडे हर एक इंसान की आंखें बडी हो गई. वहां पर खडा हर एक इंसान स्तब्ध था. दूसरी तरफ गोली चलाने वाला इंसान कोई और नहीं, बल्कि अरमान था. अरमान इस वक्त गहरी नजरों से गौरव को देख रहा था, जो कि वहां खडे हर एक इंसान को देख रहा था. वहां पर खडी नियति जी, वास्तव जी और अम्मा जी की भी आंखें अश्की पर बनी हुई थी, जो कि गौरव के साथ खडी थी. अश्की को देखकर हर किसी की आंखें हैरत से फैल चुकी थी. जब गौरव ने सभी के उडे हुए रंग देखे, तो अब जाकर उसने भी अश्की की तरफ देखा, तो उसकी आंखें भी बडी हो गई.

अगले ही पल, वो जोरों से चिल्ला कर बोला, what the hell! तुम यहां पर क्या कर रही हो और अश्की कहां पर है? तुम यहां पर क्या कर रही हो? हैव You लॉस्ट योर माइंड? वही वो लडकी जोकि पूरी तरह से सुन्न पड चुकी थी, यह लडकी कोई और नहीं, बल्कि हंसिका थी. जिसकी शादी अब गौरव से हो चुकी थी. गौरव से उसकी शादी होना उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं था.

दूसरी तरफ सामने खडा अरमान जिसके हाथ में गन थी, उसने हवा में फायर किया था. इस वक्त उसके चेहरे पर डेविल स्माइल थी. वह तो वहां पर खडे हर एक शख्स के एक्सप्रेशन देखकर उसके चेहरे पर अलग ही सेटिस्फेक्शन उतर आई थी. वही अम्मा भी अपनी बडी- बडी आंखों से सामने खडी Hansika को देख रही थी. अगले ही पल उसे अश्की का होश आया. दूसरे ही पल वह इधर- उधर देखते हुए बोली, मेरी मेरी. अश्की कहां है?

अम्मा की बात पर अब सभी का ध्यान अश्की पर आया. अगर हंसिका यहां पर है, तो अश्की कहां पर थी. वही हंसिका, जो की मंडप में खडी थी, उसकी नजरें जब अरमान पर पडी, तो वह सारा माजरा समझ गई. अगले ही पल वह मंडप से उतरकर अब अरमान की तरफ भागी और उसका कॉलर पडकर जोर से झकझोरते हुए बोली, तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते. हमारी शादी हुई है. मैं जानती हूं, यह सब तुम्हारा किया धरा है. तुमने, तुमने मुझे क्या दिया था, जो मुझे होश नहीं रहा और मैं, मैं मंडप में कैसे आई? और वह वह कुलटा तुम्हारी rakhel.

अभी हंसिका ने इतना ही कहा था कि तभी वहां पर एक जोरदार थप्पड की आवाज गूंज गई. यह थप्पड इतना कसकर था कि हंसिका संभाल नहीं पाई. अगले ही पल जमीन पर जा गिरी. अरमान की पांच की पांच उंगलियां उसके चेहरे पर छप चुकी थी. इस वक्त उसने अपना हाथ अपने गालों पर रखा हुआ था. हंसिका को अब अश्की से और भी ज्यादा नफरत हो रही थी, क्योंकि उसके जहन में एक ही बात आ रही थी कि यह सब अश्की की वजह से हो रहा था. अभी वह अपनी ख्याली में अपना गाल पकड कर नीचे जमीन पर बैठी ही थी कि तभी उसकी नजर अरमान के पीछे से हल्का सा बाहर की तरफ झांक रही अश्की पर गई. अश्की को अरमान के पीछे छुपता हुआ देखकर हंसिका का चेहरा गुस्से से कांपने लगा. वह गुस्से से कांपते हुए बोली, मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं, You ब्लडी बीच। इतना कहकर वह अपनी जगह से उठने को हुई कि तभी एक जोरदार और थप्पड अरमान ने हंसिका के गाल पर जड दिया. यह चीज देखकर पीछे खडी अश्की भी चिहुंक गई. इस वक्त अश्की का शरीर भी डर की वजह से कांपने लगा था. अब उसकी आंखों में लगभग से नमी उतर आई थी. हां, वह अरमान से प्यार करती थी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि अरमान ऐसे किसी को हर्ट करें. यह तो बिल्कुल भी वह नहीं चाहती थी.

इस बार हंसिका झल्ला कर बोली, तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते हो अरमान, शादी हुई है हमारी और यह लडकी. अभी हंसिका बोल ही रही थी कि तभी अरमान दांत पीसकर बोल, don' t you dare again talk to against her your bloody fucking mouth. मेरी पत्नी अश्की अरमान त्रेहान है. मैं तुम्हें नहीं जानता। तभी हंसिका गुस्से से दांत पीसकर बोली, कहना क्या चाहते हो तुम कि हमारी शादी झूठी है।

उसकी बात पर अरमान एक्सप्रेशन लैस होकर बोला, क्या प्रूफ है तुम्हारे पास कि हमारी शादी हुई है। अरमान की बात सुनकर अगले ही पल हंसिका अपनी जगह से उठी और उसने अपने कदम नियति जी की तरफ बढा दिए. नियति जी, जोकि वहीं पर खडी थी. इस वक्त उनका रंग भी पूरी तरह से पीला पड चुका था. वह नहीं जानती थी कि अब अरमान उन सब का क्या हाल करने वाला था. इस वजह से वह अपनी जगह पर खडी- खडी एक हिसाब से कांप रही थी. उनका पूरा ध्यान अरमान पर था. एक बार भी उन्होंने हंसिका के चेहरे की तरफ नहीं देखा था.

वही हंसिका देखते ही देखते उनके बराबर आकर खडी हुई. हंसिका नियति जी के चेहरे की तरफ देखकर बोली, पेपर्स कहां है हमारी शादी के? जैसे ही हंसिका ने यह बात कही, तभी नियति जी अपने होश में आई. वह अपनी लडखडाती हुई आवाज में बोली, वह मैंने अंदर ही रख दिए थे. वहीं पर, जहां पर सब खडे थे, तो वहीं पर पडे होंगे। तभी हंसिका दांत पीसकर बोली, जल्दी लेकर आइए उन्हें। जैसे ही हंसिका ने यह बात कही, तभी नियति की जल्दी से हडबडा कर अंदर की तरफ भागी.

वहां पर खडे लगभग से सभी की सर्द नजरे अरमान के पीछे खडी अश्की पर थी. यह चीज महसूस कर अरमान गुस्से से झल्ला कर बोला, तुम सबको अपनी आंखें प्यारी नहीं है क्या? जैसे ही अरमान ने यह बात कही, सभी की नजरे एक बार फिर से अरमान की तरफ हो गई. वास्तव जी दांत पीसकर बोले, तुम हमारे साथ ऐसे बिहेव नहीं कर सकते. दादा हूं मैं तुम्हारा। तभी अरमान भी व्यंग्य से हंसते हुए बोला, आई डोंट थिंक सो, Mister वास्तव त्रेहान। अरमान के मुंह से अपना पूरा नाम सुनकर वास्तव जी तो बस उसकी तरफ देखते ही रह गए. वह गुस्से से गरजते हुए बोले, यह कौन सा तरीका है अरमान मुझसे पेश आने का. मुझे लगता है, तुम भूल गए हो कि मैं कौन हूं।

अभी वह बोल ही रहे थे कि तभी अरमान भी उन्हीं के लहजे में बोला, मुझे आपको जानने की जरूरत भी नहीं है, Mister वास्तव त्रेहान, ना ही मै कभी आपको जानना चाहूंगा. मेरे लिए यहां पर खडा कोई भी शख्स मैटर नहीं करता. कोई भी नहीं, मतलब कोई भी नहीं। इतना कहते हुए अरमान की नजरे वास्तव जी पर बेहद गहरी थी. लेकिन पीछे खडी अश्की ने जब यह बात सुनी, तो उसका दिल एक पल के लिए धक सा रह गया था. क्या मतलब था अरमान के यह बात कहने का कि उसके लिए यहां पर खडा कोई भी शख्स मैटर नहीं करता था. क्या अश्की भी उसके लिए मैटर नहीं करती थी. यह चीज अश्की को अंदर तक चुभ रही थी. दूसरी तरफ अम्मा, जो की साइड पर खडी थी. वह कब से यह सब कुछ देख रही थी. लेकिन अभी तक उनके मुंह से एक भी शब्द नहीं निकला था. वह बस एक टक अरमान को देख रही थी कि अरमान क्या कर रहा था.

उनके चेहरे पर कोई भी शिकन नहीं थी, कोई भी भाव नहीं था. बस चुपचाप अपनी जगह पर खडी थी. अरमान ने जब यह बात कही थी कि तुम सबको अपनी निगाहें प्यारी नहीं है, तो यह बात सुनकर एक पल के लिए अम्मा भी अरमान की तरफ देखते ही रह गई थी पर दूसरे ही पल उनके होठों के कोने भी मुड गए थे. अब अम्मा को इस चीज पर कोई शक नहीं था कि अरमान किसी की भी नजर अश्की पर नहीं पडने देगा. उन्हें पहले अश्की की चिंता हो रही थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने अरमान के पीछे अश्की को देखा, तो वह अगले ही पल शांत हो गई. दूसरी तरफ अश्की के अंदर तो अब एक अलग ही तूफान चलने लगा था. उसकी आंखों में लगभग से आंसू उतर आए थे. जिस वजह से उसने अपने कदम अरमान से पीछे लेने शुरू कर दिए थे. लेकिन शायद अरमान को इस चीज की खबर नहीं थी. या फिर खबर थी, पर उसने पलट कर नहीं देखा था. अभी वहां पर हर एक शख्स का ध्यान इस वक्त अरमान पर था.

तभी नियति जी बाहर की तरफ आई. उनके चेहरे पर इस वक्त बेहद परेशानी झलक रही थी. वह जल्दी से हांफती हुई बाहर की तरफ आई. अब बाहर आते ही उनकी नजर हंसिका पर गई, जो इस वक्त गुस्से से अरमान की तरफ देख रही थी. हंसिका ने अब नियति जी की तरफ देखा, जो जल्दी से हांफती हुई बाहर की तरफ आई. उनको इस तरह से हांफता हुआ देखकर हंसिका के चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशन आ गए. वह अब जल्दी से उनके पास आई और लगभग से नियति जी का कंधा पकडकर गुस्से से बोली, फाइल कहां है हमारी शादी की? तभी नियति जी बोली, पता नहीं, बस वहीं पर रखी थी टेबल पर, पर अब वहां पर नहीं है। जैसे ही नियति जी ने यह बात कही, हंसिका के होश पूरी तरह से उड गए.

अब वह नियति जी को दोनों कंधो से पकड कर लगभग से झकझोरते हुए बोली, तुम्हारा दिमाग तो नहीं खराब हो गया, बुढिया, तुमने पेपर वहां रखे थे, तो कहां गए? तभी नियति जी डरते हुए बोली, यह क्या तरीका है मुझसे बोलने का, मैंने वहीं पर रखे थे, पर अब ही नहीं वहां पर।

उन लोगों की बातें सुनकर लगभग से वास्तव जी के भी होश पूरी तरह से फांकता हो चुके थे. वहां पर खडी अम्मा जी के भी चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशन आ चुके थे. उन्होंने भी वह पेपर्स खुद अपनी आंखों से देखें थे. अगर वह पेपर देखे थे, तो वह पेपर गए कहां पर. अब यह सोचने की बात थी. उन सबके उडे हुए होश देखकर अरमान के चेहरे पर डेविल स्माइल आ चुकी थी. अब वह अपनी गहरी आवाज में बोला, क्या हुआ, होश उड गए नकली पेपर्स के गायब होने पर। उसकी बात पर अब जाकर हंसिका को दोबारा से होश आया. वह अब सारी बात समझ चुकी थी कि अरमान ने वह पेपर गायब किए हैं. वह गुस्से से कांपते हुए एक बार फिर से अरमान की तरफ आई और उसके कॉलर को पकडने को हुई. इससे पहले वह उसके कॉलर को पकडती, अरमान ने उसके हाथों को कसकर अपने हाथ में पकडा और लगभग से दांत पीसते हुए उसका हाथ मरोड कर उसकी पीठ पर लगा दिया. जिस तरह से अरमान ने उसका हाथ मरोड कर पीठ पर लगाया था, उसी वक्त हंसिका का चेहरा दूसरी तरफ घूम गया था और पीठ अरमान की तरफ आ चुकी थी.

अरमान भी अब गुस्से से दांत पीसकर बोला, डोंट You डेयर Touch मी again, अनलेस कंसीक्वेंसेस इस नॉट Good फॉर यू.

तुम्हारी जैसी दो कौडी की लडकियां ना मेरे आगे पीछे घूमती है. लेकिन मेरे करीब तक नहीं आ सकती. तुमने क्या सोचा, मैं तुम्हारी इस नकली शादी के झांसे में आ जाऊंगा. और कैसी शादी, जहां तक मुझे याद है, मेरी तो कभी कोई शादी हुई नहीं थी. तो तुमने कैसे सोच लिया कि मैं तुम्हारे इन नकली पेपर्स और बचपन के खेल में आ जाऊंगा कि मैंने तुमसे बचपन में शादी की है. अरमान त्रेहान दूध पीता बच्चा नहीं है, जिसे कोई भी कुछ भी कह कर चला जाए और अरमान त्रेहान वहीं पर बैठा रह जाए. अरमान त्रेहान एक आग है, जिसे छूना हर किसी के बस की बात नहीं है.

जो अरमान त्रेहान Kiss आग में जल रहा है ना, वही जानता है कि उसे इस वक्त कैसा महसूस हो रहा है। इतना कहते हुए उसकी आंखों के सामने अश्की का चेहरा घूम गया. अरमान ने यह बात इतने धीमे से कही थी कि सिर्फ हंसिका को सुनाई दी थी, और किसी को भी नहीं. लेकिन तभी उसके कानों में कुछ ऐसी बात पडी, जिसे सुनकर अरमान की आंखें बडी हो गई. अम्मा जी की आवाज अरमान के कानों में पडी. अश्की, अश्की कहां गई? अभी तो यहीं पर थी। जैसे ही अरमान के कानों में यह बात पडी, अरमान की आंखें बडी हो गई. अब उसका चेहरा गुस्से से तपने लगा. उसने पलट कर पीछे की तरफ देखा, तो सच में अश्की वहां पर नहीं थी.

वहीं दूसरी तरफ,

एक भारी लहंगे में एक लडकी सडक पर भागे जा रही थी. वह लडकी इस वक्त बेइंतहा रोए जा रही थी. उसकी आंखों में इस वक्त इतने ज्यादा आंसू भरे पडे थे कि वह बयान नहीं कर सकती थी. इस वक्त उस लडकी को अपने दिल में बेतहाशा दर्द महसूस हो रहा था. यह लडकी कोई और नहीं, अश्की थी.

वो रोते हुए बोली मान आपके लिए कुछ नहीं.

To be continue.

Write a comment ...

Write a comment ...