
Sen sebesteun college,
अरमान की गाडी अभी अभी Sen sebesteun college के आगे आकर रुकी. जैसे ही उसकी गाडी Collage के आगे आकर रुकी, अश्की की आंखें सामने का नजारा देखकर बडी हो गई. ऐसा Collage शायद ही अश्की ने कभी नासिक में देखा होगा. इतना बडा Collage देखकर एक पल के लिए अश्की उस Collage को देखते ही रह गई. दूसरी तरफ अरमान उसे ही देख रहा था.
आज जो अश्की की आंखों में चमक थी, वह शायद ही अरमान ने कुछ दिनों में देखी होगी. उसकी वह चमक देखकर अरमान को एक एहसास उभर रहा था. अरमान एक टक उसके चेहरे को देख रहा था. वहीं अश्की अपनी आंखों में उम्मीदें और सपना लिए सामने Collage की ओर देख रही थी. इस वक्त अश्की की आंखें नम हो चुकी थी, क्योंकि बहुत सी उम्मीदें थी उस Collage को लेकर और बहुत से सपने भी, जो कि शायद उसकी किस्मत की वजह से पूरे नहीं हो पाए थे.
कभी- कभी तो वह यूं सोचती थी कि शायद उसकी किस्मत ही खराब है कि वह आगे कुछ कर नहीं पाएगी. जब अरमान आया, तो खुद को और भी ज्यादा कोसने लगी. लेकिन आज पता नहीं क्यों, ना चाहते हुए भी उसे अरमान के लिए अलग ही फीलिंग महसूस हो रही थी. वह क्या थी, वह खुद ही समझ नहीं पा रही थी. कहीं ना कहीं अरमान ने उसके अधूरे सपने से उसे मिलवा दिया था. इस वक्त तो अश्की यह भी भूल चुकी थी कि कल रात अरमान ने Kiss तरह से उसके साथ जबरदस्ती की थी. अब जिस तरह से अरमान उसे Collage लेकर आया था, वह अपना सारा दुख दर्द भूल गई थी.
इस वक्त उसे सिर्फ अपना सपना पूरा होता हुआ दिख रहा था. जो शायद ही वह कभी सपने में भी पूरा कर पाती. वह तो पूरी तरह से उम्मीद हार चुकी थी, क्योंकि अम्मा ने तो कई पाबंदियां अश्की पर लगा दी थी. पाबंदियां तो अरमान ने भी बहुत लगाई थी, लेकिन फिर भी अरमान ने उसे उसके सपने के पास लाकर खडा कर दिया था. अरमान अब गाडी से बाहर निकला और दूसरी तरफ से आकर उसने अश्की के साइड का दरवाजा खोला. अगले ही पल, अपना हाथ अश्की की तरफ बढाया, तो अश्की ने उसके हाथ में अपना हाथ रख दिया. इस वक्त अश्की का दिल जोरों जोरों से धडक रहा था. एक पल के लिए उसे पहले खुशी हो रही थी, अब वह थोडा डर में बदलने लगी थी. एक अलग सी बेचैनी ने उसे घेर लिया था, क्योंकि वह पहली बार इस तरह के हाई- फाई Collage में आई थी. वह नहीं जानती थी कि हाई- फाई Collage के लोग कैसे होंगे. यही चीज सोचकर उसे अब डर भी लग रहा था.
दूसरी तरफ अरमान के कुछ रूल्स भी थे, जिसे उसे फॉलो करना था, बिना तोडे. नहीं तो उसका सपना एक बार फिर से चकनाचूर होने में वक्त नहीं लगता. वही अरमान अब उसका हाथ पकड कर उसे आगे की तरफ ले जाने लगा. अगले ही पल एक बार फिर से रुक कर उसने पीछे की तरफ अश्की के चेहरे को गौर से देखते हुए अपनी गहरी और डोमिनेटिंग वॉइस में बोला, तुम्हें शर्तें याद है कि दोबारा याद दिलाऊं। उसकी बात पर अब अश्की ने अपना सिर झुकाते हुए हां में सिर हिला दिया.
जिस मासूमियत से अश्की ने अपना सिर झुकाया था और अरमान के आगे हां में सिर हिलाया था, एक पल के लिए अरमान की नजरे उसके चेहरे पर ठहर सी गई थी. उसकी वह मासूमियत देखकर अरमान को अपने दिल में एक अलग ही हलचल महसूस हो रही थी. लेकिन वह उस हलचल को वहीं पर रोकते हुए अपना चेहरा सख्त करते हुए बोला, अगर अगर तुमने किसी लडके से दोस्ती की, तो वह लडका तो जिंदा बचेगा नहीं और साथ ही में, तुम्हें पता है ना, तुम्हारा क्या हश्र होगा। इतना कहते हुए अरमान की नजरे अश्की पर हद से ज्यादा गहरी थी.
उसकी धमकी सुनकर अश्की की हालत अब खराब होने लगी थी. वह कांपते हुए लडखडाती हुई आवाज में बोली, हम ऐसी गलती बिल्कुल नहीं करेंगे. हम किसी की ओर देखेंगे भी नहीं। उसकी बात सुनकर अरमान डोमिनेटिंग वॉइस में बोला, it' s better for you and surrounding your every person. इतना कहकर अरमान ने अब अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमाया. इस वक्त उसके होठों के कोने मुड चुके थे, जैसे उसके चेहरे पर इस वक्त विनिंग स्माइल हो.
कुछ ही देर में अरमान और अश्की Collage प्रिंसिपल के केबिन में बैठे हुए थे. अश्की ने अपना चेहरा पूरी तरह से नीचे की तरफ झुकाया हुआ था. वही अरमान की गहरी नजर अब प्रिंसिपल पर थी, जिसके माथे पर इस वक्त पसीने की बूंदे उभरी हुई थी. प्रिंसिपल अब अरमान की तरफ देखते हुए बोला, क्या बात है, Mister त्रेहान, आप आज खुद? अभी वह बोल ही रहा था कि तभी अरमान गहरी आवाज में बोला, आपको पता है कि आपको क्या करना है? जल्दी से अपना प्रोसीजर पूरा कीजिए.
मुझे अपनी Wife की क्लास देखनी है। जैसे ही उसने कहा, प्रिंसिपल ने जल्दी से अपने माथे का पसीना पोंछ कर हां में सिर हिलाया और फटाफट कुछ फॉर्मेलिटी और फॉर्म फिल किए अरमान के Sign ले लिए. इस वक्त प्रिंसिपल के चेहरे से ही देखकर पता चल रहा था कि उसकी बुरी तरह से फटी पडी थी. वही अश्की तो बस प्रिंसिपल की तरफ हैरानी से देखे ही जा रही थी, क्योंकि उसे अब साफ पता चल रहा था कि अरमान के आगे किसी की भी नहीं चलती.
प्रिंसिपल अब अश्की के आगे हाथ जोडते हुए बोला, चलिए, मैं आपको आपकी क्लास दिखाता हूं। उसने अभी इतना ही कहा था कि अरमान की आईब्रो ऊपर की तरफ उठ गई. जिसे देखकर प्रिंसिपल का रंग एक बार फिर से उड गया. उसे डर लग रहा था कि कहीं अरमान को किसी चीज का बुरा ना लग जाए. उसको इस चीज का डर लग रहा था कि अगर गलती से भी अरमान को किसी चीज का बुरा लग गया, तो Collage में से प्रिंसिपल को निकाल दिया जाएगा. यही सोचकर प्रिंसिपल का खून सुखे जा रहा था.
प्रिंसिपल अब उसके आगे सिर झुकाते हुए बोला, आपको कुछ चाहिए, Mister त्रेहान? अरमान एक बार फिर से अपनी सर्द आवाज में बोला, क्या तुम अकेले मेरी Wife को Collage दिखाओगे, मुझे नहीं दिखाओगे? उसकी बात पर अब प्रिंसिपल पूरी तरह से डर गया. वह लडखडाती हुई आवाज में बोला, आई एम सो Sorry Mister त्रेहान, मुझसे गलती हो गई. चलिए ना, मैं आपको आपकी Wife की क्लास दिखाता हूं।
इतना कह कर वह जल्दी से दरवाजे की तरफ बढ गया. वहीं अश्की अभी भी वहीं पर बैठी थी. उसने अब अरमान की तरफ देखा, जो अब अपनी जगह से खडा हो चुका था. अरमान ने उसे आंखों के इशारे से अपने पीछे आने को कहा, तो अश्की सिर झुकाकर उसके पीछे खडी हो गई और धीरे- धीरे कर उसने अरमान के पीछे- पीछे अपने कदम बढा दिए.
कुछ ही देर में, वह दोनों इस वक्त अश्की की क्लास में खडे थे, जहां पर सभी लडके लडकियां अरमान और अश्की की तरफ देख रहे थे. जहां लडकों की नजरे अश्की पर ठहरी हुई थी उसकी खूबसूरती देखकर. वही लडकियों की नजर तो अरमान से हटने का नाम ही नहीं ले रही थी. लडकियां अरमान को देखकर आहे भर रही थी. अरमान की पर्सनैलिटी ही ऐसी थी. ऊपर से उसकी चारकोल ग्रे आइज और दूसरी उसकी पर्सनैलिटी ही किसी हीरो से कम नहीं थी. लडकियां उसे देख देख कर अलग ही ख्वाब सजा रही थी. वही अश्की, जो की साइड में खडी उन लडकियों को देख रही थी, पता नहीं क्यों उन लडकियों को देखकर उसका मुंह अजीब तरीके से बन चुका था.
जिस तरह से वह लडकियां अरमान को देख रही थी, अश्की को यह चीज बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही थी. उनमें से एक लडकी अरमान को बेहद गहरी नजरों से देखते हुए आगे की तरफ आने को हुई कि तभी अश्की अरमान के आगे आकर खडे होते हुए बोली, हेलो मिस, आप Kiss से मिलना चाहती हैं? वही अश्की को इस तरह का बिहेव करते हुए देखकर अरमान की आंखें एक पल के लिए अश्की पर ठहर गई. अगले ही पल एक बार फिर से अरमान के होठों के कोने मुड चुके थे.
उसे एक बात तो समझ आ चुकी थी कि कहीं ना कहीं अश्की को उस लडकी से जलन महसूस हो रही थी. अरमान इस वक्त अश्की के चेहरे के एक्सप्रेशन बडी गौर से देख रहा था. इस वक्त अश्की का चेहरा हल्का सा लाल पड चुका था उस लडकी को देखकर. वही वह लडकी मुंह बनाते हुए बोली, तुमसे किसी ने बात की है क्या, मैं तो इस हैंडसम लडके? अभी उस लडकी ने इतना ही कहा था कि तभी अश्की अरमान की तरफ देखते हुए बोली,
थैंक You hubby, मुझे क्लास तक छोडने के लिए। जैसे ही अश्की ने अरमान को hubby कहा, उस लडकी का चेहरा जलन से लाल पड गया. वह गुस्से में मुंह बनाते हुए बोली, तो तुम इसकी Wife हो। उसकी बात पर अश्की अब एक्सप्रेशन लैस होकर बोली, तुम्हें कोई शक है क्या? इतना कहते हुए अश्की ने अब अरमान की बांह को पकडा और उसे बडे प्यार से देखते हुए बोली, है ना hubby। उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अरमान उसके चेहरे की तरफ देखता ही रह गया.
एक पल के लिए अरमान भी हैरान था अश्की का ऐसा बिहेव देखकर, क्योंकि पिछले दिनों से अश्की अरमान के सामने बहुत कम बोलती थी. आज जलन के मारे जिस तरह से अश्की बोली थी, अरमान को एक अलग ही प्लेजर फील हो रहा था. अब अरमान भी उसके कंधे पर अपना हाथ रखते हुए बडे प्यार से बोला, ऑफकोर्स wifey.
अरमान के मुंह से wifey सुनकर अश्की का चेहरा लाल पड चुका था. उसका दिल इस वक्त तेजी से धडक रहा था. एक पल के लिए अश्की का दिल कर रहा था कि वह अरमान को सबके सामने गले लगा ले. पता नहीं क्यों, लेकिन उसे अरमान से आज अलग ही मीठी सी वाइब आ रही थी.
अरमान ने अब उसे गौर से देखा और अब उसके कान के पास झुकते हुए अपनी गहरी आवाज में बोला, प्यार मत कर बैठना दिलरुबा, तुम्हारा दिलबर बहुत कसाई है. एक बात याद रखना, वह तुम पर तरस नहीं खाएगा और ना ही तुमसे कभी प्यार करेगा। जैसे ही अरमान ने यह बात कही, अश्की का दिल जैसे एक पल के लिए टूट गया. उसकी आंखों में एक पल के लिए नमी आ गई, लेकिन अगले ही पल उसने दूसरी तरफ चेहरा घूमाकर अपनी नमी को कंट्रोल करते हुए उस लडकी की तरफ देखा, जो उन दोनों की तरफ ही देख रही थी. इस वक्त उस लडकी का चेहरा जलन के मारे लाल पड चुका था.
अब वह लडकी पैर पटकते हुए दोबारा से अपनी सीट पर आकर बैठ चुकी थी. अश्की अब उसकी तरफ घूमी और व्यंग्य भरी मुस्कराहट के साथ बोली, आप बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि कब किसको कहां पर दर्द देना है. मैं भूल गई थी कुछ देर के लिए कि आप जल्लाद हैं. आपकी जल्लाद गिरी तो मैंने रात को ही देख ली थी. थैंक यू, याद दिलाने के लिए। इतना कहते हुए अश्की के चेहरे पर जो दर्द था,
वह अरमान को भी नजर आ रहा था. अरमान भी अब अपनी गहरी आवाज में बोला, good, और हमेशा याद भी रखना, it' s better for you. because अरमान त्रेहान दिल तोडने वालों में से है, जोडने वालों में से नहीं. अपने दिल को अपने पास संभाल कर रखना, अरमान त्रेहान किसी का दिल लेता नहीं.
सिर्फ उसे तोडता है और इस वक्त तुम सिर्फ उसकी एक टॉय हो, जिसके साथ वह सिर्फ खेल रहा है. जब मन भर गया, तो सब खत्म। उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अश्की उसकी तरफ देखते ही रह गई. वही अरमान अब एक्सप्रेशन लेस चेहरे से अश्की को देखते हुए वहां से चला गया. लेकिन पीछे छोड गया अश्की के लिए सिर्फ दर्द की सौगात, जो उसे अपने दिल में उठ रही थी. अश्की को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्यों उसे अपने दिल में इतनी तकलीफ हो रही थी.
कुछ देर बाद वह क्लास अटेंड कर रही थी.
लेकिन अभी भी उसका ध्यान अरमान की बातों में लगा हुआ था, जो कुछ देर पहले अरमान और उसके बीच हुई थी. लेकिन तभी उसके पास एक लडका आकर बैठा और उसने अश्की की तरफ देखकर उसके हाथ पर हाथ रखा, तो अगले ही पल अश्की पूरी तरह से कांप उठी. अब उसने नजर उठाकर उस लडके की तरफ देखा, तो
उसका दिल जैसे धक्क सा रह गया.
To be continue.








Write a comment ...