40

I hate child

पार्क में,

अश्की, जो कि इस वक्त बच्चों के बीच बैठी हुई थी. उसका चेहरा पूरी तरह से पीला पडा हुआ था. सामने का नजारा देख उसका दिल धक सा रह गया था. वहां बैठे बच्चों की हालत भी खराब हो चुकी थी. अश्की, जो कि सामने की तरफ देख रही थी. उसकी आंखों से आंसू अब तेजी से बहने लगे थे. क्योंकि अरमान ने पार्क में ही अपनी बॉडीगार्ड्स की टीम खडी कर दी थी और एक- एक कर उनके पैरों पर शूट कर रहा था. जिससे हर एक बॉडीगार्ड की चीख पार्क में गूंज रही थी. वहां पर खडे आसपास के लोग जब ये देख रहे थे, उनकी भी डर से जैसे जान उनके बदन से अलग होने को हो रही थी.

लेकिन अरमान को तो जैसे किसी से कुछ लेना देना ही नहीं था. वह लगातार उन गार्डों के पैरों पर शूट कर रहा था कि तभी अश्की ने उस बच्चे को अपनी गोद से नीचे की तरफ बैठाया और भाग कर अरमान की तरफ आई. अगले ही पल उसने अरमान के हाथ पर अपना हाथ रख दिया. जैसे ही अश्की ने अपना हाथ अरमान के हाथ पर रख हाथ नीचे की तरफ किया, अरमान का हाथ वहीं पर रुक गया. अब उसकी गहरी नजरे एक बार फिर से अश्की पर आ चुकी थी. वही वह बॉडीगार्ड्स, जिनके पैर पर गोली लगी थी, वह नीचे की तरफ गिरकर अब बुरी तरह से अपने पैर को पकड कर झटपटा रहे थे. अभी फिलहाल चार- पांच गार्डों को ही गोलियां लगी थी, बाकी तो अभी वहीं पर खडे थे.

इस वक्त उनके चेहरे को देखकर ही पता चल चुका था कि उनकी हालत बिलकुल ही खराब हो चुकी थी. लेकिन अरमान को किसी से कोई लेना- देना नहीं था. उसकी नजर तो अब अश्की पर ठहर चुकी थी. उसका पसीने से भरा हुआ चेहरा देखकर अरमान की नजरे उस पर गहरी हो गई थी. अगले ही पल उसकी नजर उस बच्चे पर गई, जो अश्की की गोद में बैठा हुआ था. जिसके माथे पर कुछ देर पहले अश्की ने Kiss किया था. उस बच्चे को देखकर जैसे अरमान का खून खौल उठा.

दूसरी तरफ अश्की, जो कि अरमान के चेहरे की तरफ देख रही थी. जैसे ही उसने अरमान की नजरों को उस बच्चे पर देखा, तो उसका रंग पूरी तरह से उड गया. वह कुछ कहने को हुई. इससे पहले कुछ कहती, अरमान तेज कदमों से उस बच्चे की तरफ बढ गया. अरमान ने भले ही अश्की से कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके चेहरे को देखकर अश्की इतना तो समझ गई थी कि अरमान के दिमाग में कुछ तो चल रहा है, वह भी उसे बच्चों को लेकर. इसीलिए वह रिस्क नहीं लेना चाहती थी. वह जल्दी से अरमान के पीछे- पीछे आई. कुछ ही देर में, अरमान बिल्कुल उसके पास आकर खडा हुआ. उसने आसपास देखा, तो वहीं पर एक बाल्टी पडी हुई थी. जहां पर एक सरकारी नल लगा हुआ था.

वह भी पार्क में, जो कि लोगों के पानी वगैरह पीने के लिए था. वह नल हल्का- हल्का लीक हो रहा था. जिस वजह से उसका काफी हद तक पानी उस बाल्टी में गिर रहा था. वह बाल्टी लगभग से पूरी तरह से भरी हुई थी. अरमान जल्दी से उस बाल्टी के पास गया. अगले ही पल, उसने उस बाल्टी को उठाया और दोबारा से बच्चे के पास आकर वह पूरी बाल्टी उस बच्चे पर उडेल दी.

जैसे ही अरमान ने उस बच्चे पर बाल्टी उडेली, एक पल के लिए अश्की ने अपने होठों पर हाथ रख लिए. वही वह बच्चा पूरी तरह से जैसे एक पल के लिए सांस लेना ही भूल गया था. एकदम से अंदर की तरफ सांस लेने की वजह से उस बच्चे को ठसका लग गया था. पानी की वजह से वह ठसका इतना बुरा लगा था कि उस बच्चे की खांसी छूट गई थी. पानी उसकी सांस की नली में चला गया था. जिससे उस बच्चे की आंखों में पानी आने लगा था.

दूसरी तरफ अश्की तो बस अरमान की तरफ देखते ही रह गई. जिस तरह से अरमान ने उस बच्चे पर पानी फेंका था, उसे तो समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर अरमान ने उस बच्चे के साथ ऐसा क्यों किया. अश्की चाहे जैसी मर्जी थी, लेकिन ऐसा व्यवहार बच्चों के लिए वह कभी बर्दाश्त नहीं करती थी. आज भी वैसा ही हुआ. उसने अब आगे जाकर अरमान को पकडकर उसे अपनी तरफ घुमाया और चिल्लाते हुए बोली,

यह कौन सा तरीका है एक बच्चे से पेश आने का. वह सिर्फ एक बच्चा है. आखिर आपने उसके साथ ऐसा बिहेव क्यों किया? क्यों है आप इतने पत्थर दिल? उसकी बात पर अरमान ने उसके होठों पर उंगली रखते हुए कहा, shhh

मुझे अपने से ऊंची आवाज पसंद नहीं, दिलरुबा.

You know na, और रही बात इस बच्चे की, तो तुम्हारे होंठ इस बच्चे के माथे पर गए थे. तो कैसे तुम्हारा स्पर्श उसके माथे पर रहने देता. you are all of mine और मेरे अलावा इन होठों का स्पर्श किसी तक नहीं पहुंचेगा. चाहे वह कोई भी हो। इतना कहते हुए अरमान पूरी तरह से सनकियों की तरह बिहेव कर रहा था. उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अश्की उसकी तरफ देखते ही रह गई. उसे तो समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर क्या था अरमान? एक तरफ वह उससे इतनी ज्यादा नफरत करता था कि उससे प्यार करना नहीं चाहता था. दूसरी तरफ, उसका ऑब्सेशन, जो की अश्की के लिए था. वह उसे कभी किसी के नजदीक तक नहीं देख सकता था.

अब अश्की ने उसे देखते हुए उसका हाथ अपने होठों से हटाया और अपने कांपते हुए होठों से बोली, आप ऐसी बातें क्यों कर रहे है, Mister त्रेहान.

अगर इसकी जगह आपका बच्चा.

अभी अश्की ने इतना ही कहा था कि अरमान अश्की की आंखों में देखते हुए कुछ देर तक चुप रहा. लेकिन अगले ही पल उसके चेहरे पर फिर से डेविल एक्सप्रेशन आ गए. वह गहरी आवाज में बोला, पहली बात तो हमारा बच्चा कभी इस दुनिया में आएगा ही नहीं, दिलरुबा.

ना मै कभी अपने बच्चों को आने का मौका दूंगा. दूसरी बात, नो चांस कि कोई तुम पर अपना हक जता पाएगा. तुम पर सिर्फ मेरा हक है, सिर्फ और सिर्फ मेरा. उसके लिए चाहे कोई भी बीच में आया, चाहे वह कोई बच्चा ही क्यों ना हो. उसकी मुझे जान भी क्यों ना लेनी पडे, तो आई डोंट केयर अबाउट anyone whose child whose.

इतना कहते हुए उसने अपनी बात बीच में अधूरी छोड दी थी. लेकिन उसकी अधूरी बात ने अश्की को अंदर तक हिला कर रख दिया था. अश्की को ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने उसका दिल पूरी तरह से निचोड के रख दिया हो. अरमान ने अश्की की एक पल के लिए रूह को पूरी तरह से कांपने पर मजबूर कर दिया था. इस वक्त उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, क्योंकि अरमान की बातें ही ऐसी थी. दिल की धडकन जैसे मध्यम पडती जा रही थी. अब देखते ही देखते अश्की की आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा था. कुछ ही देर में वह पूरी तरह से निढाल होकर नीचे गिरने को हुई कि तभी अरमान ने उसे अपनी बाहों में समेट लिया. जैसे ही अरमान ने उसे बाहों में समेटा, अश्की पूरी तरह से उसकी बाहों में झूल गई.

अब एक बार फिर से अरमान उसे अपनी गहरी नजरों से देख रहा था. जिस तरह से वह उसकी बाहों में झूल रही थी, अरमान का चेहरा एक बार फिर से एक्सप्रेशन लेस हो गया था. वह अब अपनी गहरी आवाज में अश्की की तरह देखते हुए बोला, यह बात अपने दिल से जितनी जल्दी तुम निकाल दो, उतनी अच्छी बात है, दिलरुबा. क्योंकि बच्चा तो कभी नहीं आएगा. Because I hate child' s, लेकिन अगर कोई बच्चा भी तुम्हारे नजदीक आएगा, तो उसकी भी जान लेने से मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। इतना कहते हुए अरमान पूरी तरह से साइको लग रहा था. ऊपर से उसकी डेविल स्माइल उसे और भी ज्यादा डेंजरस लुक दे रही थी.

अब उसने उस बच्चे की तरफ देखा, जो डर से अरमान को देख रहा था. इस वक्त उस बच्चे का चेहरा पूरी तरह से पीला पडा हुआ था. वहीं आसपास बैठे हुए बच्चे भी डर के मारे उस चेयर पर दुबक कर बैठ चुके थे. आसपास खडे हुए लोग डर से अपनी जगह पर जड हो चुके थे. ऐसा लग रहा था, जैसे उस पार्क में आज आंधी आ गई हो. अरमान ने अब अश्की को अपनी गोद में उठाया और देखते ही देखते उस पार्क से निकल गया. कुछ ही देर में वह गाडी में बैठा और वहां से निकल गया. पार्क में तो ऐसा लग रहा था, जैसे कोई भूचाल आ गया हो. अरमान किसी आंधी की तरफ आया और तूफान की तरह वहां से चला गया था.

वहां पर खडे हर एक शख्स की धडकनें उसके मुंह को आ चुकी थी. अरमान ने वहां पर खडे हर एक शख्स की जैसे रूह को कांपने पर मजबूर कर दिया था.

वहीं दूसरी तरफ,

दोपहर के चार बजे,

अश्की, जोकि बेजान सी बेड पर लेटी हुई थी. अभी तक उसे होश नहीं आया था. लेकिन उसका चेहरा ही बता रहा था Kiss तरह से उसका दिल टूटा हुआ है. उसका वह बेजान चेहरा आज बहुत कुछ बयां कर रहा था. तकरीबन पाँच- 10 मिनट बाद, अब उसकी आंखें फडफडाने लगी. देखते ही देखते वह पूरी तरह से अपनी आंखें खोल इधर- उधर देखने लगी. जब उसे उस अंधेरे से कमरे में कुछ दिखाई नहीं दिया, तो अब वह पूरी तरह से उठकर अपनी जगह पर बैठी और अपने पास वाली जगह पर देखा, जहां पर अरमान गायब था.

अरमान को गायब देख उसकी आंखों में नमी छाने लगी. अगले ही पल, उसकी आंखों में सुबह का वक्त जब अरमान ने पूरी क्लास के सामने उसे चूमा था. दूसरा जब उसने बॉडीगार्ड के पैरों को छलनी किया था और तीसरा जब उसने बच्चे के ऊपर पानी उडेला था. चौथी, उसकी कही बातें, उसके दिल को छलनी कर रही थी. अब उसकी आंखों से आंसू लबालब बहने लगे थे. वह रोते हुए बोली, आप इतने पत्थर दिल कैसे हो सकते हैं, maan.

उसने इतना ही कहा था कि तभी कोने में से एक आवाज गूंजी.

जोकि बेहद दिलकश अंदाज में गूंजी थी. Maan.

hmm. I like this name.

अरमान की आवाज सुनकर अश्की का खून पूरी तरह से जम गया. एक बार फिर से उसे अपना गला सूखता हुआ महसूस होने लगा. वही अरमान, जो कि सामने सोफे पर ही बैठा था. जो की पूरी तरह से लाइट बंद होने की वजह से नजर नहीं आ रहा था. अब उसने साइड टेबल पर रखा हुआ लैंप का बटन ऑन किया. जिससे हर तरफ रोशनी हो गई और अरमान का चेहरा साफ अश्की के सामने उसे दिखाई देने लगा.

अरमान इस वक्त शर्टलेस था और उसने सिर्फ एक लोअर पहना हुआ था. जिसमें वह हद से ज्यादा हॉट एंड सेक्सी लग रहा था. अरमान को इस तरह से देखकर अश्की के नजरे एक पल के लिए उसके चेस्ट एरिया पर ठहर चुकी थी. उसके वह उभरे हुए एप्स देखकर एक पल के लिए अश्की को अपना गला सूखता हुआ महसूस होने लगा था. लेकिन अगले पल उस ने खुद को संभाला और शर्म के मारे उसने अपनी नजरें नीचे की तरफ झुका ली.

वही अरमान, जो की शर्टलेस उसके सामने बैठा था, वह इस वक्त ड्रिंक कर रहा था. आज वह स्मोक नहीं कर रहा था. शायद इसीलिए अश्की को अरमान के वहां होने का पता नहीं चला था. अगर वह स्मोक कर रहा होता, तो शायद अश्की को सिगरेट की स्मेल आ जाती. अरमान अब बेहद सेडक्टिवली बोला, एक बार फिर से मेरा नाम लेना। उसकी आवाज से ऐसा लग रहा था, जैसे इस वक्त उसे नशा होने लगा था. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं था. अरमान ने भले ही बहुत ड्रिंक की हो, लेकिन उसकी आवाज में जरा सी भी थिरकन नहीं थी.

अरमान की बात सुनकर अश्की के रोंगटे खडे हो रहे थे. वह नजरें झुकाए हुए ही एक बार फिर से बोली, प्लीज Mister त्रेहान.

उसका बस इतना कहना था कि अरमान बोला, मैंने कहा, मुझे वही नाम दोबारा से सुनना है. अभी तो तुम्हारी पनिशमेंट स्टार्ट होनी है, बिकॉज how dare to kiss that child. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई अपने होठों से उस लडके के माथे को छूने की. यह सिर्फ मेरे हैं, इन पर सिर्फ मेरा हक है।

अरमान की बातें सुनकर अश्की का दिल और भी तेजी से धडकने लगा था. उ

से अपने बदन में रोंगटे खडे होते हुए महसूस हो रहे थे.

To be continue.

Write a comment ...

Write a comment ...