
रेड कैफीन बार,
फातिमा अभी अभी अश्की को बाहर की तरफ ले जा रही थी. जिस तरह से वह अश्की को बाहर की तरफ खींचते हुए लेकर जा रही थी, वह चीज देखकर अरमान की मुट्ठियां कश्ती जा रही थी. उसके जबडे पूरी तरह से कस गए थे. लेकिन अभी तक वह कुछ बोला नहीं था. पर अगले ही पल जो फातिमा ने कहा, उसे सुनकर तो अरमान की आंखें पूरी तरह से लाल हो चुकी थी. फातिमा अश्की को बाहर की तरफ खींचते हुए बोली, चल तेरे को बताती हूं, बहुत से मर्द है यहां पर, उन्हें जाकर फंसा ले. इसे छोड दे, बहुत अच्छी खासी कीमत भी दे देंगे तुझे तेरे जिस्म की. बस उन्हें खुश कर देना तू, वह बहुत जल्द तेरे को अपने बिस्तर पर ले जाएंगे, चल। फातिमा की बात सुनकर अश्की की आंखों से आंसू और भी तेजी से बहने लगे. उसने अब पलट कर अरमान की तरफ देखा, लेकिन अगले ही पल उसका दिल धक सा रह गया. अरमान का चेहरा इस वक्त गुस्से से कांप रहा था. लेकिन अगले ही पल इससे पहले फातिमा कुछ कहती,
तभी उसके सिर के पीछे कोई चीज जाकर लगी. अगले ही पल फातिमा की आंखें बडी हो गई और दर्द के मारे उसकी चीख उस कमरे में गूंज गई. जावेद और अश्की यह चीज देख रहे थे. अश्की का दिल यह चीज देखकर धक सा रह गया था. जिस तरह से अरमान ने उसके सिर के पीछे गिलास मारा था, फातिमा के सिर से खून का फव्वारा छूट पडा था. वही अरमान अब कांपते हुए अपनी जगह से खडा हुआ. अगले ही पल, वह फातिमा के पास आया. फातिमा, जोकि पूरी तरह से जमीन पर अपनी सुध बुध खोई दर्द में तडप रही थी. अरमान ने उस जगह से उसके बोल पकडे और उसे अपने बराबर खडा कर लिया. इस वक्त अरमान की आंखें हद से ज्यादा लाल थी.
जितनी बेरहमी से अरमान ने उसके बालों को पकडा था, अश्की तो बस अरमान को देखते ही रह गई थी. आज तक अरमान का अश्की ने यह रूप नहीं देखा था. अश्की का दिल इस वक्त तेजी से धडक रहा था. उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें. उसका तो पूरा दिमाग ही सुन्न पड गया था. वही अरमान अब फातिमा को खींचते हुए टेबल के पास लेकर गया. अगले ही पल, फातिमा का सिर उस टेबल पर दे मारा. जैसे ही अरमान ने फातिमा का सिर टेबल पर मारा, अश्की ने अपने होठों पर अपने दोनों हाथ रख लिए और उसकी एक बार फिर से चीख निकल गई. क्योंकि टेबल पर सिर मारने से फातिमा के सिर से और भी ज्यादा खून बहने लगा था.
वहीं दूसरी तरफ जावेद भी यह चीज देख रहा था. जावेद को जैसे इस चीज से कोई खास फर्क नहीं पड रहा था. लेकिन अश्की, अश्की की तो जैसे जान ही निकल रही थी. अश्की की सांसों ने गहरा होना शुरू कर दिया था. वही अरमान ने फातिमा को अब एक बार फिर से अपने बराबर खडा किया और गुस्से से बोला,
तू उसे किसी के बिस्तर पर भेजेगी. अरे! अरमान त्रेहान का गुरूर है वह, इतना सस्ता नहीं है अरमान त्रेहान का गुरूर कि किसी के भी बिस्तर पर जाकर लेट जाए। उसकी बात पर अश्की अरमान की तरफ देखते ही रह गई. रही बात कीमत की, अरमान त्रेहान के गुरूर की कोई कीमत नहीं, क्योंकि अरमान त्रेहान के गुरूर के आगे तो वह सारी दुनिया की दौलत को झुका दे।
इतना कहते हुए अरमान के चेहरे पर बेहद सख्त भाव थे. वही फातिमा, जोकि बडी मुश्किल से अरमान के सामने खडी थी, उसका चेहरा इस वक्त खून से सना हुआ था. उससे तो कुछ बोला भी नहीं जा रहा था. क्योंकि अरमान ने उसकी हालत ही ऐसी कर दी थी कि तभी फातिमा जमीन पर जा गिरी. लेकिन एक बार फिर से अरमान उसके ऊपर झुकने को हुआ, ताकि एक बार फिर से उसको बालों से पकड कर उसकी औकात याद दिलाई जा सके.
लेकिन उससे पहले ही अश्की की सांस और भी ज्यादा फूलने लगे. अब वह और ऐसा कुछ नहीं देख सकती थी. वह जल्दी से अरमान के पास आई और अगले ही पल वह अरमान के सीने से जा लगी. जिससे अरमान का दिल जैसे धडक उठा था. जिस तरह से अश्की उसके सीने से लगी हुई थी, आज पहली बार उसके दिल की धडकनें इतनी ज्यादा तेज चल रही थी. अब उसका मन और भी बेचैनी से भर चुका था.
लेकिन अब उसने अपनी बेचैनियों को दरकिनार कर अश्की को पीछे किया और फिर उसके चेहरे की तरफ देखा. रो- रो कर लाल पड चुका चेहरा और ऊपर से चेहरे पर से छलक रही मासूमियत, जोकि रत्ती भर भी मजाल है, कम हुई हो. वह रोते हुए बोली, मत कीजिए Mister त्रेहान, वह मर जाएगी। उसकी बात पर एक पल के लिए अरमान उसके चेहरे की तरफ देखता ही रह गया.
लेकिन अगले ही पल, उसने उसके गाल पर हाथ रखा और बोला, उसने तुम्हें बहुत गलत बोला। उसकी बात पर अश्की ने भी उसके गालों को अपने हाथों में भर लिया और उसकी आंखों में देखते हुए बोली, बोलने दीजिए Mister त्रेहान, उसके बोलने से मैं वैसी हो नहीं जाऊंगी. मेरे दिल में तो सिर्फ आप रहते है. मैं तो किसी और के बारे में सोच भी नहीं सकती, उसके बोलने से क्या होता है. इस अश्की अरमान त्रेहान को जिस दिन कोई और छूएगा, उस दिन इस अश्की अरमान त्रेहान का आखिरी दिन होगा।
उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अरमान का दिल धक सा रह गया था. तभी अरमान ने उसके बालों को मुट्ठी में भरा और बोला, पागल पन बनती जा रही हो तुम मेरा और इतना कि तुम सोच नहीं सकती. इतनी आसानी से अरमान त्रेहान का पागलपन मिट्टी में नहीं मिल सकता. अरमान त्रेहान कभी तुम्हें खरोच तक नहीं आने देगा।
तभी अश्की तडपकर बोली, तो खुद तकलीफ क्यों दे रहे हैं Mister त्रेहान? इतना कहते हुए उसकी आंखों में नमी तैर गई थी. उसकी नमी को देखकर एक पल के लिए फिर से अरमान के चेहरे पर सख्त एक्सप्रेशन आ गए थे. अब वह दांत पीसकर बोला, इसी चीज से नफरत है बस मुझे।
अरमान की इस बात को सुनकर अश्की जल्दी से अपनी आंखों के आंसुओं को अंदर की तरफ सोखने की कोशिश करते हुए बोली, मैं नहीं रोऊंगी, कभी नहीं रोऊंगी, पर खुद से इतना दूर मत कीजिए, Mister त्रेहान। उसकी बात पर अरमान ने उसे गहरी नजरों से देखा और बोला, गलती कर दी मैंने तुम्हें अपने करीब लाकर, एक डिजायर बनाकर रखना चाहता था मैं तुम्हें। तभी अश्की भी बेधडक बोली, मैं बनने के लिए तैयार हूं। तभी अरमान खीज कर बोला, क्या तुम्हें फर्क नहीं पडेगा कि अगर मैं तुम्हें डिजायर बनाकर रखूंगा?
तभी अश्की उसके गालों को अपने हाथों में भरते हुए बोली, अब तो जीना भी आपसे, मरना भी आपसे. क्या फर्क पडता है, अगर आपकी जरूरत ही बनकर रह जाऊं तो। अश्की की बात सुनकर एक पल के लिए अरमान उसके चेहरे की तरफ देखता ही रह गया. उसने अब अश्की के हाथों को अपने हाथों में भरा और अगले ही पल नीचे झटकते हुए बोला,
डिजायर का मतलब जानती हो? अश्की फीका सा मुस्कुराई और बोली, बहुत अच्छी तरह से जानती हूं, Mister त्रेहान, लेकिन अब आपसे दूर नहीं होना चाहती हूं। तभी अरमान गुस्से से लाल होते हुए बोला, अगर पास रही तो पागल हो जाऊंगा मैं। तभी अश्की भी उसकी बात का जवाब देते हुए बोली, अगर मैं आपसे दूर हुई, तो मैं पागल होकर मर जाऊंगी।
उसकी बातों से अरमान का गुस्सा और भी बढता जा रहा था. वह खुद नहीं जानता था कि आखिर ऐसा उसके साथ क्यों हो रहा है. अरमान ने अब जावेद की तरफ देखा और बोला, इसे घर लेकर जाओ। तभी अश्की भी सख्त आवाज में बोली, हम नहीं जाएंगे। तभी अरमान सख्त आवाज में बोला, जाओ यहां से। इतना कहते हुए अरमान ने अपना चेहरा दूसरी तरफ घुमा लिया था. तभी अश्की उसके सामने आकर बेहद इंटेंस वॉइस में बोली, मैं नहीं जाऊंगी।
जैसे ही अश्की उसके सामने आकर खडी हुई, उन दोनों की आंखें आपस में मिल गई. दोनों की आंखों में एक अलग ही जिद नजर आ रही थी. ना तो अश्की मान रही थी, ना ही अरमान पीछे हटने को तैयार हो रहा था. अरमान अब एक बार फिर से सख्त लहजे में बोला, मैंने कहा जाओ यहां से। लेकिन इस बार अश्की उसके और भी करीब आई. जिस तरह से अश्की उसके करीब आकर खडी हो गई थी, अरमान का दिल और भी तेजी से धडक रहा था. उसकी पूरी बॉडी में गूसेबंप्स आ रहे थे.
अश्की अब उसके बिल्कुल करीब आकर खडी हुई और उसके दिल पर हाथ रखकर बोली, सच में चली जाऊं? उसकी बात सुनकर एक पल के लिए अरमान, जो अंदर से पूरी तरह से जल रहा था. जैसे ही अश्की ने यह बात कही, उसका दिल एक पल के लिए तडप उठा था. लेकिन अगले ही पल वह बेहद सख्त आवाज में बोला, जाओ यहां से, मैने कहा।
उसकी बात पर अश्की की आंखें पूरी तरह से नम हो गई थी. दोनों की आंखें आपस में मिली हुई थी. जैसे ही अश्की की आंखें नम हुई, उसने अगले ही पल अपने आंसुओं को दोबारा से अपने अंदर समेट लिया और बोली, बिल्कुल नहीं रोऊंगी मैं, आपको मेरा रोना नहीं ना पसंद. ठीक है, यही चाहते हैं ना कि चली जाऊं. यहां से चली जाऊंगी. आपकी दुनिया से ही अब चली जाऊंगी। जैसे ही उसने यह बात कही, अरमान का चेहरा सख्त पड गया. अगले ही पल उसने अश्की के बालों को मुट्ठी में भरा और बोला, मैंने तुम्हें घर जाने को कहा है।
तभी अश्की उसका हाथ पीछे झटकते हुए रोते हुए चिल्लाकर बोली, ना मुझे करीब आने देते है, ना मुझे दूर जाने देते हैं. चाहते क्या है आप? क्यों मुझे तिल तिल मार रहे है. अरे! प्यार कर बैठी हूं मैं आपसे। उसकी बात सुनकर अरमान की आवाज अब और भी सख्त हो गई. वहां पर खडा जावेद, जो कि उन दोनों की बातें सुन रहा था, उसे भी अश्की के लिए काफी हद तक बुरा लग रहा था. अब उन दोनों की बातों को आगे बढता देख जावेद अब वहां से जाने लगा. तभी अरमान उसे रोकते हुए बोला, मैंने तुम्हें कहा, यहां से इसे लेकर जाओ।
तभी अश्की चिल्ला कर बोली, नहीं जाऊंगी मैं, आपने मेरा दिमाग खराब करके रख दिया है. ना मुझे करीब आने देते हैं, ना मुझे दूर जाने देते हैं. चाहते क्या हैं आप? इतना कहते हुए वह अरमान के पास आई और उसके दोनों कंधों पर हाथ रखते हुए बोली, बोलिए, क्या चाहते हैं आप?
आपसे दूर तो अब मैं वैसे भी नहीं जा सकती. अगर गई, तो मर जाऊंगी। तभी अरमान उसके हाथों को झटकते हुए उसकी कमर पर हाथ रखकर खुद से सटाते हुए बोला, जानना चाहती हो कि मैं तुम्हें यहां पर क्यों लेकर आया? क्योंकि मैंने तुमसे शादी, हां, वजह थी मेरे पास तुम्हारे साथ शादी करने की और वह वजह जानती हो, क्या है? अरमान की बात सुनकर ना जाने क्यों अश्की का दिल अब बेचैनी से भर गया था. उसके चेहरे पर अजीब से एक्सप्रेशन आ गए थे. जैसे पूछना चाहती हो कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी कि अरमान ने उससे शादी कर ली.
अरमान ने अब जावेद की तरफ देखा, तो जावेद सिर झुका कर वहां से चला गया. अब अरमान ने एक नजर अश्की की तरफ देखा, जिसका दिल अब और भी तेजी से धडक रहा था. उसे पता नहीं क्यों, ये लग रहा था, जैसे अरमान जो भी कहने वाला है, वह उसके पैरों तले से जमीन खींचने वाला हो. अरमान अब दांत पीसते हुए बोला, नफरत है मुझे तुमसे, जानती हो, नफरत करता हूं मैं तुमसे. सिर्फ तुम एक डिजायर बनाकर मैं लेकर आया था, ताकि तुम्हें अपने नीचे रौंद सकूं. जो तुम्हारे बाप ने मेरी मां के साथ किया, मैं उसका बदला लेना चाहता था. मैंने बदला ले भी लिया पहले दिन जो हुआ, वह तो अनजाने में हुआ था. लेकिन उसके बाद जितनी बार भी मैं तुम्हारे करीब आया, वह सब एक सोची समझी साजिश थी.
जानती हो, मैं तुम्हारे करीब क्यों आया. तुम्हारी अम्मा ने मेरे साथ तुम्हारी शादी कर दी. अरे! इस गुडिया को इतना भी नहीं पता चला कि वह तुम्हें एक शैतान के पल्ले बांध रही है. लेकिन खैर, क्या ही फर्क पडता है. मुझे तुम्हें अपनी डिजायर बनाना था. लेकिन तुम तो मेरी एडिक्शन बनने चली हो. नो नो दिलरुबा, मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा।
तभी अश्की, जो कि कब से अरमान के चेहरे को देख रही थी, उसके चेहरे पर अब और भी ज्यादा डर झलकने लगा. वह अरमान के गालों पर हाथ रखने को हुई कि तभी अरमान उसका हाथ झटकते हुए बोला, दूर रखो अपने गंदे हाथ मुझसे, तुम उसी का गंदा खून हो, जिसने मेरी मां को अपने नीचे रौंदा था, रेप किया था तुम्हारे बाप ने मेरी मां का और मेरे बाप ने क्या किया, उसने मेरी मां को देख कर छोड दिया।
उसकी बात सुनकर अश्की को ऐसा लगा, जैसे किसी ने उसके पैरों तले जमीन ही खींच ली हो. अब अरमान उसके चेहरे पर झुका और उसके गालों को भींचते हुए बोला, तुम्हें क्या लगा कि तुम्हें अपनी Wife बनाकर मैं तुम्हें अपने घर लेकर आया और अब तुम्हें प्यार करने लगूंगा. तुमसे शादी मैंने अपना बदला लेने के लिए की है दिलरुबा, ना कि तुमसे प्यार करने के लिए. अब तो तुम्हें सब सच पता चल ही चुका है. तो अब इस नफरत में खुलेआम जलने के लिए तैयार हो जाओ।
इतना कहकर अरमान ने अश्की को बेड पर धक्का दिया. अश्की तो ऐसे बेड पर गिरी थी, जैसे उसके बदन से उसकी जान ही निकल गई हो. अरमान की यह बात सुनकर कि उसके बाप ने उसकी मां के साथ रेप किया है, वह जैसे एक पल के लिए मौत के घाट ही उतर गई थी. उसकी जान उसके बदन से निकल ही गई थी. ऐसा लग रहा
था, जैसे किसी ने उसका खून ही निचोड लिया हो.
To be continue.







Write a comment ...