
यॉर्ट पर,
अरमान, जो कि यॉर्ट के दरवाजे पर खड़ा सिगरेट पी रहा था। अब उसने अपने होठों में से सिगरेट निकाली और अपने पैरों तले मसलते हुए उसने अपने कदम अश्की की तरफ बढ़ा दिए। दूसरी तरफ अश्की, जोकि यॉर्ट की रेलिंग पर खड़ी कब से अरमान की गहरी नजरे खुद पर महसूस कर, अभी-अभी उसकी नज़रें अरमान पर उठी थी। जिस तरह से अरमान उसके नजदीक आ रहा था, उसे देखकर एक पल के लिए उसका दिल तेजी से धड़कने लगा। लेकिन अगले ही पल उसने अपनी नजरों को चुराते हुए अपना चेहरा दूसरी तरफ घूमा लिया।







Write a comment ...