
Hospital में,,
कनिका की नींद एक डरावने सपने से खुली। जैसे ही उसकी नींद खुली, असुर उसको इस तरह घबराए हुए देखकर डर गया। उसके चेहरे को अपने हाथों में भरकर बोला, "क्या हुआ मीठी गोली, तुम इस तरह से?" अभी उसने इतना ही कहा था कि कनिका ने उसे बाहों में भर लिया और फूट-फूट कर रोने लगी। असुर तो सिर्फ बस उसकी तरफ देखता ही रह गया। उसके हाथ पूरी तरह से हवा में उठ चुके थे। कनिका को यूं देखकर उसका दिल एक पल के लिए जैसे धड़कना ही भूल गया, क्योंकि इस वक्त कनिका बुरी तरह से रो रही थी। असुर को इस बात की समझ ही नहीं आ रही थी कि आखिर क्यों कनिका इस तरह से रो रही है।







Write a comment ...