
जहाज पर,
एक लड़की को एक खंभे के साथ बांधा गया था। वह लड़की पूरी तरह से बेहोश थी। इस वक्त उस लड़की का चेहरा पूरी तरह से नीचे की तरफ लटका हुआ था। उसके बाल उसके चेहरे पर आ रहे थे और पीछे से उसके बालों की चोटी बंधी हुई थी। इस वक्त उस लड़की ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई थी। यह लड़की कोई और नहीं, कनिका थी। इस वक्त वह जहां पर खड़ी थी, वह एकदम ship कि नोक पर थी। वह बाहर की तरफ, जिस तरफ समुद्र था, उस तरफ झूल रही थी। उसके हाथों को पीछे की तरफ बांधा गया था और पूरा शरीर उस खंभे के साथ बांध दिया गया था।







Write a comment ...